Breaking News
विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत ने डॉ रमन सिंह से की मुलाकात
स्पीकर हाउस में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की विधानसभा सत्र के पहले सौजन्य भेट

आज रायपुर स्थित स्पीकर हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के साथ बैठक हुई।
बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र के सुचारु एवं प्रभावी संचालन सहित विभिन्न संसदीय विषयों पर चर्चा हुई।
साथ ही वर्ष 2026 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान हेतु संभावित नामों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



