Breaking News

शराब की लत बनी कत्ल की वजह, गुस्से में बेटे ने मां पर किया हमला

खंडवा- मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने गुस्से में अपनी ही मां की जान ले ली। बताया जा रहा है , जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पंधाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 50 वर्षीय महिला का अपने बेटे के शराब की लत से परेशान थी बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी बेटे ने आपा खो दिया और घर में रखी लट्ठ से अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी को काबू में कर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी  शराब का आदी था और जब मां ने उसे शराब और कपड़ों के लिए पैसे देने से मना किया, तो  गुस्से में आ कर उसने  अपनी मां की जान ले ली।

इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इस तरह की घटनाओं को समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button